27.11.2026 : माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग के निवास पर पहुँचकर उनकी माता श्रीमती धन माया तमांग के निधन पर शोक व्यक्त किया
माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग के निवास पर पहुँचकर उनकी माता श्रीमती धन माया तमांग के निधन पर शोक व्यक्त किया
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने आज सोरेंग जिला स्थित सिंगलिंग में माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग के पैतृक निवास पहुँचकर उनकी पूजनीय माता श्रीमती धन माया तमांग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान राज्यपाल महोदय के आयुक्त-सह-सचिव श्री जितेंद्र सिंह राजे भी उपस्थित रहे।
माननीय राज्यपाल ने मुख्यमंत्री महोदय एवं उनके परिवार के सदस्यों से भेंट कर उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान किया।
राज्यपाल महोदय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।