Close

    28.01.2026 : महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री श्री अजीत पंवार जी के विमान दुर्घटना में असमय निधन पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    Publish Date : January 28, 2026

    महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री श्री अजीत पंवार जी के विमान दुर्घटना में असमय निधन पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    माननीय राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री पंवार जी एक कर्मठ जनसेवक और जनता के प्रिय नेता थे। उनका जीवन समाज और राज्य के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

    माननीय राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने धाम में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

    ॐ शांति ।