Close

    29.09.2026 : माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर मुख्य अतिथि के रूप में ‘प्रथम राज्यपाल आर्चरी गोल्ड कप’ 2026 (कंपाउंड) टूर्नामेंट” के फाइनल में हुए शामिल

    Publish Date : September 29, 2026

    माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर मुख्य अतिथि के रूप में ‘प्रथम राज्यपाल आर्चरी गोल्ड कप’ 2026 (कंपाउंड) टूर्नामेंट” के फाइनल में हुए शामिल

    राज्य स्तरीय “प्रथम राज्यपाल आर्चरी गोल्ड कप’ 2026 (कंपाउंड) टूर्नामेंट” का समापन गंगटोक के ताथांगचेन आर्चरी ग्राउंड में हुआ।

    तीरंदाजी संघ के विशेष प्रयासों और लोकभवन, सिक्किम के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता देश में अपनी तरह की
    पहला आयोजन है, जिसे स्थानीय स्तर पर इतने बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।

    इस मुकाबले के फाइनल मैच में दो टीमों — डुकबू और ग्रीन तारा के बीच टक्कर देखने को मिली, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी जुटे।
    इसमें विजेता टीम ग्रीन तारा रही।
    इस समापन समारोह में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग और सिक्किम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह धर्म विभाग के माननीय मंत्री वेन सोनम लामा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही माननीय कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, संघ के सदस्य और भारी संख्या में आए खेल प्रेमियों ने इस खेल का आनंद लिया।

    माननीय राज्यपाल ने इस महीने भर चले टूर्नामेंट की सफलता की सराहना की, जिसकी शुरुआत 19 प्रतिस्पर्धी टीमों के साथ हुई थी। राज्यपाल महोदय ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के खेल हमारी प्राचीन खेल संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    उन्होंने कहा कि इन पारंपरिक खेलों को आधुनिक प्रतिस्पर्धी प्रारूपों में ढालना युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करता है।
    इससे न केवल स्वदेशी पहचान सुरक्षित रहती है, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों तक अपनी पारंपरिक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

    समारोह के समापन पर लोकभवन की ओर से विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार और ‘गोल्ड कप’ ट्रॉफी के वितरण के साथ हुआ।