30.01.2026 : आज लोक भवन, सिक्किम में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रातः 11:00 बजे से 11:02 बजे तक परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्र हुए और दो मिनट का मौन रखा।
भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है।
इसी क्रम में आज लोक भवन, सिक्किम में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रातः 11:00 बजे से 11:02 बजे तक परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्र हुए और दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवधि में समस्त कार्य एवं गतिविधियाँ पूर्णतः स्थगित रहीं।