Close

    12.06.2025 : आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की हृदयविदारक खबर सुनकर अत्यंत व्यथित और स्तब्ध हूँ।

    Publish Date: June 12, 2025

    शोक संदेश

    आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की हृदयविदारक खबर सुनकर अत्यंत व्यथित और स्तब्ध हूँ।
    लंदन जाने वाले इस विमान की दुर्घटना से पूरा देश शोकग्रस्त है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान में 242 यात्री सवार थे, और हम सभी आगामी जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    इस कठिन घड़ी में, सिक्किम राज्य की ओर से हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।
    मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सभी प्रभावितों को ईश्वर शक्ति प्रदान करें।

    हमारी प्रार्थनाएँ सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सदस्यों के साथ हैं!
    ओम शांति!!