24.06.2025 : माननीय राज्यपाल एवं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री की शिष्टाचार भेंट
माननीय राज्यपाल एवं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री की शिष्टाचार भेंट
आज नई दिल्ली में भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर सिक्किम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं तथा प्राकृतिक सौंदर्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही, राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ‘रणभूमि दर्शन’ योजना के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में सांस्कृतिक एवं विरासत आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।