Close

    01.07.2025 : आज सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति डॉ. गोपालकृष्ण प्रभु ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

    Publish Date: July 1, 2025

    आज सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति डॉ. गोपालकृष्ण प्रभु ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

    माननीय राज्यपाल ने डॉ. गोपालकृष्ण प्रभु को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचने की आशा व्यक्त की। इस दौरान डॉ. प्रभु के साथ सिक्किम मनिपाल विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति, एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. दिलीप चंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे जिन्होंने 30 जून 2025 को विश्विद्यालय के कुलपति के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण किया।
    माननीय राज्यपाल ने डॉ. अग्रवाल को उनके उत्तम स्वास्थ्य और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं हैं।
    इस औपचारिक भेंट के दौरान संपर्क अधिकारी, डॉ संदीप कश्यप भी उपस्थित रहे ।