Close

    06.07.2025 : माननीय राज्यपाल ने परम पावन दलाई लामा को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

    Publish Date: July 6, 2025

    माननीय राज्यपाल ने परम पावन दलाई लामा को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

    सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने परम पावन दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा,
    “मैं सिक्किम की समस्त जनता की ओर से परम पावन दलाई लामा को उनके जन्मदिवस पर सादर शुभकामनाएं देता हूँ।
    परम पावन दलाई लामा करुणा, प्रेम और धैर्य के प्रतीक हैं। उनका जीवन न केवल तिब्बती समुदाय के लिए, बल्कि समस्त मानवता के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
    हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करते हैं। सिक्किम की शांतिप्रिय भूमि से हम उनके प्रति अपनी गहन श्रद्धा और शुभेच्छा प्रकट करते हैं।”