24.02.2026 : ट्यूलिप की बहार से निखरा लोकभवन इस समय अद्वितीय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
ट्यूलिप की बहार से निखरा लोकभवन इस समय अद्वितीय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
लोकभवन सिक्किम परिसर इन दिनों रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूलों से सुसज्जित होकर और भी मनमोहक दिखाई दे रहा है। माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर जी ने परिसर में खिले विभिन्न रंगों के ट्यूलिप का अवलोकन किया और प्रसन्नता व्यक्त की।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि ट्यूलिप न केवल सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि सिक्किम के लोगों की संकल्पशक्ति का भी प्रतिनिधित्व करता है। नीदरलैंड मूल के इन लाल, गुलाबी, सफेद, पीले और नारंगी रंगों के ट्यूलिपों ने लोकभवन की सुंदरता और आभा को नया आकर्षण प्रदान किया है।
आज राजभवन में खिले ट्यूलिप यह संदेश भी दे रहे हैं कि यदि प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ किसी कार्य को किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।