13.03.2026 : The Vice Chancellor of Sikkim University (SU), Prof. Santanu Kumar Swain paid a courtesy call on the Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur at Lok Bhavan today.
The Vice Chancellor of Sikkim University (SU), Prof. Santanu Kumar Swain paid a courtesy call on the Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur at Lok Bhavan today.
During the courtesy meeting, the Vice Chancellor invited the Governor for upcoming two-day national seminar on “Purbotar Bharat Ka Sanskritik Vaibhav and Sahitya” scheduled to be held on 16 & 17 March, 2026.
The two day event is jointly organized by Lok Bhavan, Sikkim, the Central Hindi Directorate, Ministry of Education and the Hindi Department of Sikkim University.
The Governor accepted the invitation and extended his best wishes for the success of the seminar.
The Vice Chancellor was accompanied Prof. Pradeep K. Sharma, Dean and Head of Hindi Department and Dr. Pradeep Tripathi, Assistant Professor of the Hindi Department, SU.
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शांतनु कुमार स्वाईं ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल महोदय को आगामी दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए आमंत्रित किया।
यह संगोष्ठी “पूर्वोत्तर भारत का सांस्कृतिक वैभव और साहित्य” विषय पर 16-17 मार्च 2026 को लोकभवन सिक्किम में आयोजित की जा रही है।
इस कार्यक्रम का आयोजन लोकभवन, सिक्किम, केंद्रीय हिंदी निदेशालय (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) तथा हिंदी विभाग, सिक्किम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया और कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण दिया।
माननीय राज्यपाल ने आयोजकों को कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा संगोष्ठी की सफलता की कामना की है।
इस दौरान कुलपति महोदय के साथ भाषा एवं साहित्य संकाय के डीन एवं हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप के शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप त्रिपाठी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।