19.03.2026 : प्रदेश में 19 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले सिक्किम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह आज माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने किया।
प्रदेश में 19 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले सिक्किम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में आज मनन केन्द्र में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने इस आयोजन का उद्घाटन भव्य रूप से किया।
यह महोत्सव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव 19 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियाँ शामिल होंगी।
माननीय राज्यपाल ने इस महोत्सव को सिक्किम की विविध संस्कृति को प्रदर्शित करने का अनुपम अवसर बताते हुए कहा कि सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता और फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण पूरे देश में अनूठा है। यह फिल्म महोत्सव न केवल सिक्किम की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर लाएगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों और फिल्म उद्योग को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
सिक्किम सरकार इस महोत्सव के माध्यम से राज्य को एक प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्यरत है।