10.04.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने 17 माउंटेन डिवीजन मुख्यालय, देवराली का दौरा किया
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने 17 माउंटेन डिवीजन मुख्यालय, देवराली का दौरा किया
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज 17 माउंटेन डिवीजन मुख्यालय, देवराली का दौरा किया। इस दौरान 17 माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एम. एस. राठौर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल महोदय का स्वागत किया।
दौरे के दौरान माननीय राज्यपाल ने भारतीय सेना की इस महत्वपूर्ण इकाई के अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात की तथा मुख्यालय परिसर में स्थित इको जोन और इको पार्क का भ्रमण करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण तथा सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के प्रयासों की प्रशंसा की।
राज्यपाल महोदय ने भारतीय सेना के अनुशासन, साहस तथा उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देश की सीमा सुरक्षा के लिए तैनात जवानों द्वारा किए जा रहे योगदान और उनकी अदम्य सेवा भावना की सराहना की।