Close

    14.04.2026: माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती पर विधानसभा परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

    Publish Date : April 14, 2026

    माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती पर विधानसभा परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

    सिक्किम विधानसभा परिसर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती का समारोह आयोजित किया गया ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास विभाग के सहयोग से कोटक महिंद्रा बैंक की CSR पहल के तहत दो एडवांस्ड लाइफ सेविंग मशीनों से सुसज्जित आधुनिक एंबुलेंस के फ्लैग ऑफ किया गया । ये एंबुलेंस STNM अस्पताल को समर्पित की गईं, जो राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    इसी अवसर पर कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी CSR फंडिंग के माध्यम से 5 सरकारी स्कूलों के समग्र विकास में सहयोग देने का प्रस्ताव रखा है। इनमें से 2 स्कूलों को स्वयं माननीय राज्यपाल महोदय ने गोद लिया है।
    इसके बाद माननीय राज्यपाल सहित उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    माननीय राज्यपाल ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के आदर्शों , सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि “डॉ. अंबेडकर का सपना एक ऐसे समाज का है जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में किए जा रहे इन प्रयासों से हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सभी को मिलकर काम करना होगा ताकि कोई भी वर्ग पीछे न छूटे।”
    माननीय राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहब की विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है, जब हम निष्पक्षता, विविधता का सम्मान और समाज की सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहें।
    इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने सभी से न्याय, समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेने और संविधान के आदर्शों को हर भारतीय के जीवन का हिस्सा बनाने और एक समान, न्यायपूर्ण तथा समावेशी समाज की ओर आगे बढ्ने का आह्वान किया है |

    आज के कार्यक्रम में समाज के चार प्रमुख व्यक्तित्वों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, इनमें से वेस्ट पांडाम क्षेत्र के माननीय विधायक श्री एल. बी. दास, जूम सलघारी क्षेत्र के माननीय विधायकश्री मदन सींचूरी, अनुसूचित जाति के सशक्तिकरण में सहायक राज्य के मुख्य सचिव श्री आर. तेलंग, और अनुसूचित जाति समुदाय की प्रथम महिला पुलिस अधीक्षक (पाकयोंग जिला)श्रीमती पारु रुचाल को सम्मानित किया गया |
    इसी क्रम में अनुसूचित जाति के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया ।
    कार्यक्रम के दौरान अखिल सिक्किम अनुसूचित कल्याण संघ की वार्षिक स्मारिका “भीम चेतना” का विमोचन किया गया। यह स्मारिका सामाजिक सद्भाव, समानता, न्याय और बाबासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
    यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया।