16.05.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज लोकभवन में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज लोकभवन में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। माननीय उपराष्ट्रपति महोदय सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए राज्य की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं।
राजभवन आगमन पर राज्यपाल महोदय ने उपराष्ट्रपति महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति महोदय के सम्मान में लोकभवन में एक विशेष ‘दिवा-भोज’ का आयोजन किया। इस भोज में सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग, धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा राई,माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा पूर्वोत्तर परिषद के अध्यक्ष, श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, राज्य मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यगण, विधायकगण तथा राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की विशिष्ट उपस्थिति रही।
अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति महोदय गंगटोक स्थित ‘मनन केंद्र’ में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही, सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता और जैव-विविधता का अवलोकन करने के लिए ‘ऑर्किडेरियम’ का भी भ्रमण करेंगे।
राज्यपाल महोदय के साथ औपचारिक भेंट और दिवा-भोज के दौरान माननीय उपराष्ट्रपति ने सिक्किम की विकास यात्रा की सराहना की।