Close

    16.05.2026 : सिक्किम के 51वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग ने आज लोकभवन में माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

    Publish Date : May 16, 2026

    सिक्किम के 51वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग ने आज लोकभवन में माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
    इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कृष्ण राई भी उपस्थित रहीं।
    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने राज्यपाल महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी एवं राज्य की जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
    माननीय राज्यपाल ने भी सिक्किम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और विकास की निरंतर यात्रा की सराहना करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी।

    इसके अलावा, राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर सार्थक चर्चा हुई।