Close

    20.05.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर का गेजिंग ज़िले का तीन दिवसीय दौरा

    Publish Date : May 20, 2026

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर का गेजिंग ज़िले का तीन दिवसीय दौरा

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर 20 से 22 मई 2026 तक गेजिंग ज़िले के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य स्थानीय जनजीवन को निकट से समझना तथा नागरिकों से संवाद करना है।

    आज पहले दिन राज्यपाल महोदय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लाबिंग, गेरेथांग पहुँचे। विद्यालय परिसर में छात्राओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल महोदय ने छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बातचीत की।

    संवाद के दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने अपनी चुनौतियाँ साझा की जिनमें विशेष रूप से खेल मैदान की कमी, एम्बुलेंस सुविधा की आवश्यकता पर जोर दिया।
    राज्यपाल महोदय ने इन विषयों को सुना और आश्वासन दिया कि इन्हें प्राथमिकता से देखा जाएगा।

    विशेष बात यह रही कि राज्यपाल महोदय ने आवास व्यवस्था, पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते हुए छात्राओं के साथ भोजन किया और उनके दैनिक जीवन का अनुभव साझा किया।

    इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद डॉ. इंद्रहांग सुब्बा तथा माननीय क्षेत्रीय विधायक सह पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के माननीय मंत्री श्री टीटी भूटिया उपस्थित रहे।

    माननीय क्षेत्र विधायक ने विद्यालय से जुड़ी चुनौतियों से माननीय राज्यपाल को जानकारी दी वहीं
    सांसद महोदय ने राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि पेलिंग से होते हुए योकसाम–ताशीडींग से लेकशिप तक की सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की पहल राज्य सरकार द्वारा की गई है। इस पर राज्यपाल महोदय ने समर्थन देने का आश्वासन दिया है।