24.05.2026 : चौथे पूज्य डोड्रुपचेन रिनपोचे के पवित्र पार्थिव शरीर के छोर्तेन मठ स्थानांतरण समारोह में सम्मिलित हुए माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर
चौथे पूज्य डोड्रुपचेन रिनपोचे के पवित्र पार्थिव शरीर के छोर्तेन मठ स्थानांतरण समारोह में सम्मिलित हुए माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज न्यिंगमा संप्रदाय के परम पूज्य चौथे डोड्रुपचेन रिनपोचे के पवित्र पार्थिव शरीर को देवराली छोर्तेन मठ में स्थापित किए जाने के पावन अनुष्ठान में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
धार्मिक परंपराओं के साथ, यह पावन समारोह आज सुबह लुकश्यामा स्थित ‘त्सामखांग’ से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने परम पूज्य चौथे डोड्रुपचेन रिनपोचे के पवित्र पार्थिव शरीर के दर्शन कर अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए विश्वकल्याण एवं शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान एक भव्य पारंपरिक बौद्ध शोभायात्रा निकाली गई, जिसके माध्यम से रिनपोचे के पार्थिव शरीर को पूरे धार्मिक सम्मान के साथ छोर्तेन मठ लाया गया।
इसके उपरांत, देवराली छोर्तेन मठ के स्वर्ण अवशेष स्तूप में उनके पवित्र पार्थिव शरीर को विधि-विधान पूर्वक स्थापित किया जाएगा।
इस आध्यात्मिक अवसर पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए माननीय राज्यपाल ने कहा कि परम पूज्य चौथे डोड्रुपचेन रिनपोचे का संपूर्ण जीवन मानवता, शांति और आध्यात्मिक जागृति के लिए समर्पित था। उनका आशीर्वाद और शिक्षाएं सदैव सिक्किम सहित पूरे विश्व का मार्गदर्शन करती रहेंगी।”
इस धार्मिक आयोजन में सिक्किम सरकार के धर्म विभाग के माननीय मंत्री श्री सोनाम लामा, ताथांगचेन-श्यारी के माननीय विधायक श्री तेंजिंग लामता, तिब्बती बौद्ध धर्म के कई वरिष्ठ आध्यात्मिक गुरु, भिक्षु, राज्य सरकार के गणमान्य अधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।