26.05.2026 : सिक्किम आगमन पर आज लोकभवन में भारत गणराज्य की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने हार्दिक स्वागत किया।
सिक्किम आगमन पर आज लोकभवन में भारत गणराज्य की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने हार्दिक स्वागत किया।
माननीय राज्यपाल ने राष्ट्रपति महोदया को पुष्पगुच्छ और पारंपरिक खादा भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने राष्ट्रपति महोदया के सिक्किम आगमन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं हैं।