26.05.2026 : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सिक्किम उच्च न्यायालय की माननीय न्यायाधीश को पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सिक्किम उच्च न्यायालय की माननीय न्यायाधीश,न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम. राई को पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई ने आज लोकभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
माननीय राज्यपाल ने इस उपलब्धि को सिक्किम के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि किसी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश
के प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने हेतु अनुमोदित सिक्किम की पहली महिला न्यायमूर्ति राई ने पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है।
मुलाकात के दौरान माननीय राज्यपाल ने न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राई को उनके आगामी सफल कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में न्यायपालिका और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनेगी।