Close

    31.05.2026 : The Hon’ble Governor of Sikkim has extended his best wishes to the people of Sikkim and Buddhist followers on the auspicious occasion of ‘Saga Dawa.

    Publish Date : May 31, 2026

    The Hon’ble Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur, has extended his best wishes to the people of Sikkim and Buddhist followers across the world on the auspicious occasion of ‘Saga Dawa’.

    In his message, the Hon’ble Governor said, The sacred festival of Saga Dawa symbolises the birth, enlightenment and Mahaparinirvana of Lord Buddha. This sacred festival motivates us to follow the path of truth and bring Lord Buddha’s values of peace, kindness, and unity into our daily lives.
    The teachings of Lord Buddha are even more relevant in today’s times, guiding us toward mutual harmony and the service of humanity.
    On this pious occasion, I pray for the good health, happiness, peace, and prosperity of the people of the state.

    Let love, kindness, truth, and non-violence guide us toward a more harmonious society on this sacred day.

    Sarva Mangalam !

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने ‘सागा दावा’ के पुनीत अवसर पर सिक्किम वासियों और विश्व भर के बौद्ध धर्मावलंबियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा, “सागा दावा का पवित्र त्योहार भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। यह पावन अवसर हमें भगवान बुद्ध द्वारा सिखाए गए शाश्वत मूल्यों— अहिंसा, मैत्री, करुणा और सार्वभौमिक भाईचारे को अपने जीवन में आत्मसात कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

    भगवान बुद्ध के विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं, जो हमें आपसी सद्भाव और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाते हैं।
    इस पावन अवसर पर, मैं राज्य वासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना करता हूँ।
    आइए, इस पावन दिन पर हम प्रेम और दया की भावना को अपने जीवन का आधार बनाएँ और सत्य और अहिंसा के पथ पर चलते हुए एक और अधिक समरस समाज का निर्माण करें ।
    सर्व मंगलम।