Close

    01.06.2026 : सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज “बटरफ्लाई एंड मोथ्स ऑफ सिक्किम नेचर कंज़र्वेशन सोसाइटी” की टीम ने मुलाकात की।

    Publish Date : June 1, 2026

    सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज “बटरफ्लाई एंड मोथ्स ऑफ सिक्किम नेचर कंज़र्वेशन सोसाइटी” की टीम ने मुलाकात की। सोसाइटी के अध्यक्ष श्री नवांग ग्यात्सो भूटिया के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने यह शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को “Butterflies of Sikkim: An Updated Checklist of the Sikkim Himalayas” पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक के लेखक मातृका शर्मा और सह-लेखक दोर्जे छेवांग भूटिया हैं। इसमें तितलियों की 493 प्रजातियों का विवरण और उनकी 1000 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें शामिल हैं।

    राज्यपाल महोदय ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास प्रशंसनीय है और सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता तथा पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा।
    माननीय राज्यपाल ने लेखकों के कार्य को सराहते हुए कहा कि लगभग 10 वर्षों की मेहनत से तैयार की गई यह पुस्तक हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक और अनुसंधान व शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी होगी।