Close

    04.06.2026 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    Publish Date : June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा, “हमारा राज्य सिक्किम प्रकृति की एक अनुपम देन है, जहाँ प्रकृति और संस्कृति एक-दूसरे में रची-बसी हैं। हमारा प्रदेश प्रकृति के प्रति अगाध प्रेम और संरक्षण की जीवंत संस्कृति का प्रतीक है और हमारा यह सामूहिक प्रयास देश के अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है।
    माननीय राज्यपाल ने कहा, “सिक्किम ने सदैव पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश और दुनिया का नेतृत्व किया है। अपने हाल के दौरे के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी सिक्किम की इस अलौकिक सुंदरता और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली के कारण ‘पूर्व का स्वर्ग’ कहा है और यहाँ के लोगों को प्रकृति के संरक्षक कहा है। इस गौरव और विरासत को निरंतरता देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    माननीय राज्यपाल ने इस बात पर विशेष बल दिया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस ‘क्लाइमेट एक्शन’ पर केंद्रित है। जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिक तंत्र के क्षरण जैसी वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हमें अपने प्रयासों को और अधिक बढ़ाने तथा मजबूत करने की आवश्यकता है।
    ‘हमारी भूमि, हमारा भविष्य’ के संकल्प के साथ आइए, हम सब मिलकर अपनी मिट्टी को समृद्ध बनाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और जल स्रोतों को संरक्षित करने का संकल्प लें।
    अंत में, माननीय राज्यपाल ने अपील करते हुए कहा “मैं सिक्किम के प्रत्येक जागरूक नागरिक से आग्रह करता हूँ कि वे हमारी इस हरित विरासत को और अधिक समृद्ध बनाएं। हमारी छोटी-छोटी दैनिक आदतें जैसे पानी की बचत, कचरे का सही प्रबंधन और प्रकृति का सम्मान हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेंगी।
    आइए, इस विशेष अवसर पर हम अपनी भूमि को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के अपने संकल्प को और मजबूत करें।

    जय हिन्द।