07.06.2026 : माननीय राज्यपाल ने 5 जून को सिलीगुड़ी की यात्रा के दौरान एक दुखद दुर्घटना में कबी-लुंगचोक निर्वाचन क्षेत्र के लिंगदोक निवासी चार नागरिकों के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने 5 जून को सिलीगुड़ी की यात्रा के दौरान एक दुखद दुर्घटना में कबी-लुंगचोक निर्वाचन क्षेत्र के लिंगदोक निवासी चार नागरिकों के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल महोदय ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘लिंगदोक ग्राम के चार निवासियों की इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे शोक संतप्त परिवारों को यह अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति और साहस प्रदान करें। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें।