22.06.2026 : Shri Sonam Lama, Minister for Ecclesiastical Department, PHE Department, Water Resources Department, Government of Sikkim called on the Governor of Sikkim at Lok Bhavan today.
Shri Sonam Lama, Minister for Ecclesiastical Department, Public Health Engineering Department, Water Resources Department, Government of Sikkim called on the Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur at Lok Bhavan today.
During the meeting, Shri Sonam Lama, recently elected as President of the Sikkim Archery Association, briefed the Governor on the association’s initiatives and the proposed Governor’s Archery Tournament in the State.
The Minister informed the Governor that archery is a traditional sport of Sikkim and added that the proposed tournament would promote the State’s sporting culture while providing platform for young athletes to excel at national and international level competition.
The Governor appreciated the efforts of the Sikkim Archery Association in promoting traditional sports and encouraging a healthy lifestyle. He assured his full support for the successful conduct of the tournament and expressed his confidence that such initiative would further enhance Sikkim’s sporting identity.
माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में सिक्किम सरकार के धर्म विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और जल संसाधन विभाग के माननीय मंत्री श्री सोनाम लामा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान, सिक्किम तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में माननीय मंत्री श्री सोनाम लामा ने राज्यपाल महोदय को राज्य में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले ‘राज्यपाल तीरंदाजी टूर्नामेंट’ की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस मध्य उन्होंने राज्यपाल महोदय को इस बात से अवगत कराया कि
तीरंदाजी सिक्किम का पारंपरिक खेल है और यह टूर्नामेंट सिक्किम की प्राचीन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाएगा साथ ही यह युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।
खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली और खेल को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राज्यपाल महोदय ने सिक्किम तीरंदाजी संघ की सराहना की है।
राज्यपाल महोदय ने सिक्किम के खेल पहचान को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने वाले इस आयोजन को अपना पूर्ण मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया है।