13.07.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर आज गंगटोक के भानु उद्यान में आयोजित 212वें भानु जयंती समारोह में सम्मिलित हुए।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर आज गंगटोक के भानु उद्यान में आयोजित 212वें भानु जयंती समारोह में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने नेपाली साहित्य के अग्रदूत, आदिकवि भानुभक्त आचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कतर के पूर्व अमीर (फादर अमीर) शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भारत सरकार द्वारा घोषित एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक के सम्मान में इस वर्ष के आधिकारिक कार्यक्रम को संक्षिप्तऔर सादगीपूर्ण रखा गया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री अरुण उप्रेती और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHE) के माननीय मंत्री श्री सोनम लामा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही गंगटोक के माननीय विधायक श्री डीले नामग्याल बरफूंगपा, स्यारी निर्वाचन क्षेत्र के माननीय विधायक श्री तेनजिंग लामथा, विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में नेपाली साहित्य परिषद, सिक्किम के अध्यक्ष श्री हरि ढुंगेल, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों और स्थानीय साहित्यकारों की भी उपस्थिती रही।