Close

    03.08.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल के दो वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर, सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग ने आज लोकभवन में राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट की।

    Publish Date : August 3, 2026

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर के दो वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर, सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग ने आज लोकभवन में राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट की।
    इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने अपने एवं सिक्किम की समस्त जनता की ओर से माननीय राज्यपाल को उनके दो वर्षों के सफल कार्यकाल पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    भेंट के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय राज्यपाल महोदय का संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण और उनका प्रतिष्ठित नेतृत्व राज्य की प्रगति और आम जनमानस की खुशहाली में अत्यंत सहायक रहा है।
    उन्होंने राष्ट्र सेवा में नित नई ऊंचाइयों को छूने, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना करते हुए, आगामी कार्यकाल के लिए राज्यपाल महोदय के निरंतर मार्गदर्शन के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।