01.09.2026 : राज्य मानवाधिकार आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पटना उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन राई ने आज लोकभवन में माननीय राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।
राज्य मानवाधिकार आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पटना उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन राई ने आज लोकभवन में माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
हाल ही में सिक्किम राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद राज्यपाल महोदय के साथ जस्टिस मीनाक्षी मदन राई की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। बैठक के दौरान उन्होंने राज्यपाल महोदय को आयोग की कार्यप्रणाली,भावी योजनाओं और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने आदि को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
माननीय राज्यपाल ने जस्टिस मीनाक्षी मदन राई को इस महत्वपूर्ण पद संभालने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके व्यापक न्यायिक अनुभव और नेतृत्व में सिक्किम राज्य मानवाधिकार आयोग नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा।
राज्यपाल महोदय ने उनके सफल और फलदायी कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं हैं।