Close

    01.09.2026 : सिक्किम लोक सेवा आयोग (SPSC) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मिलन कुमार सुब्बा ने आज लोकभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

    Publish Date : September 1, 2026

    सिक्किम लोक सेवा आयोग (SPSC) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मिलन कुमार सुब्बा ने आज लोकभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

    आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद का कार्यभार संभालने के बाद राज्यपाल महोदय के साथ श्री मिलन कुमार सुब्बा जी की यह पहली भेंट रही।
    इस भेंट के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष ने राज्यपाल महोदय को आयोग की वर्तमान कार्यप्रणाली और आयोग द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

    माननीय राज्यपाल ने अध्यक्ष को इस पदभार के लिए बधाई देते हुए उनके सफल और फलदायी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।