02.09.2026 : माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आईसीएआर (उत्तर पूर्वी क्षेत्र) के निदेशक डॉ. कादिरवेल गोविंदसामी ने लोकभवन में की शिष्टाचार भेंट
माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आईसीएआर (उत्तर पूर्वी क्षेत्र) के निदेशक डॉ. कादिरवेल गोविंदसामी ने लोकभवन में की शिष्टाचार भेंट
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), उत्तर पूर्वी क्षेत्र के नवनियुक्त निदेशक, डॉ. कादिरवेल गोविंदसामी ने आज लोकभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
इस बैठक के दौरान डॉ. गोविंदसामी ने राज्यपाल महोदय को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, विशेष रूप से सिक्किम राज्य में आईसीएआर द्वारा संचालित की जा रही कृषि अनुसंधान और विभिन्न विकासपरक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।
माननीय राज्यपाल ने इन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आईसीएआर को ऐसी नई और आधुनिक पहलों को तेजी से शुरू करने के सुझाव दिये, जिससे सीधे तौर पर स्थानीय किसानों के आय स्रोत में वृद्धि की जा सके। सिक्किम की कृषि-जलवायु परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल महोदय ने कहा कि राज्य में उच्च मूल्य वाली नकदी फसलों के उत्पादन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में विविधता लाने के लिए वैज्ञानिकों और अधिकारियों को सिक्किम में केसर, एवोकैडो और मैकाडामिया नट्स की फसलों को विशेष रूप से बढ़ावा देने के सुझाव दिए।
डॉ. गोविंदसामी ने राज्यपाल महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि आईसीएआर सिक्किम किसानों की आय बढ़ाने के लिए इन नई फसलों के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।