Close

    23.09.2026 : माननीय राज्यपाल का 11वाँ आयुर्वेद दिवस पर संदेश

    Publish Date : September 23, 2026

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने 11वाँ आयुर्वेद दिवस के अवसर पर अपना संदेश प्रेषित किए हैं।
    अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा, “आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मैं सिक्किम वासियों सहित आयुर्वेद और आयुष से जुड़े सभी चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।

    भारत की समृद्ध आयुर्वेद परम्परा हमें यह सिखाती है कि स्वास्थ्य केवल रोगमुक्ति नहीं, बल्कि जीवन के हर आयाम में संतुलन और प्रकृति के साथ सामंजस्य है। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” इसी विचार की पुष्टि करती है।

    हमारे प्रदेश ने जैव विविधता के साथ-साथ पीढ़ियों से संचित परंपरागत ज्ञान को भी संरक्षित किया है। हमें इस धरोहर को वैज्ञानिक अनुसंधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ाना है।
    आज आयुष सेवाएँ अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और समुदायों तक पहुँच रही हैं। यह केवल रोग उपचार का माध्यम ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संवर्धन और रोग-निवारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है।

    स्वास्थ्य का अर्थ केवल शरीर की देखभाल नहीं, बल्कि पर्यावरण की रक्षा भी है। हमारे वन, औषधीय पौधे, जल और मिट्टी ही हमारे स्वास्थ्य की नींव हैं।
    आइए, हम सब मिलकर आयुर्वेद को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे घरों, कार्यस्थलों और समुदायों का जीवंत हिस्सा बनाएँ।

    सभी को आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जय हिन्द।