27.06.2026 : Sikkim Governor, Shri Om Prakash Mathur attended Jagran Healthcare & Wellness Awards 2026 programme held at Siliguri today evening.
Sikkim Governor, Shri Om Prakash Mathur attended Jagran Healthcare & Wellness Awards 2026 programme held at Siliguri today evening.
The award was initiated by national daily newspaper, Dainik Jagran Group to honour doctors who have made outstanding contributions to the fields of healthcare and medicine.
During the function, Governor handed over the awards to doctors, medical fraternity and social organisations of North Bengal and Sikkim.
In his address Governor applauded the initiative of Dainik Jagran in honouring the doctors, medical fraternity and different organisations and institutions and congratulated the awardees. He said that through this programme many would get inspired and work for the upliftment of the society.
The Governor expressed profound gratitude to the medical fraternity and other organisations for their invaluable contributions to nation-building.
The Governor urged Jagran Publication to publish weekly articles on various aspects of the medical and healthcare sectors to raise public awareness.
Senior officers from BSF North Bengal Frontier, Inspector General Shri Mukesh Tyagi, and SSB Siliguri Frontier, Inspector General Shri Vandan Saxena were present as Guests of Honour.
Prominent personalities from the medical fraternity, social organisations and other dignitaries were present.
सिलीगुड़ी में ‘दैनिक जागरण हेल्थ केयर एंड वेलनेस अवार्ड 2026’ का आयोजन, सिक्किम के माननीय राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने चिकित्सा क्षेत्र की विभूतियों को किया सम्मानित
स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने के लिए दैनिक जागरण समूह द्वारा सिलीगुड़ी में ‘जागरण हेल्थ केयर एंड वेलनेस अवार्ड 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस दौरान बीएसएफ नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के आईजी श्री मुकेश त्यागी और एसएसबी सिलीगुड़ी फ्रंटियर के आईजी श्री वंदन सक्सेना भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यपाल का स्वागत दैनिक जागरण, (सिलीगुड़ी और सिक्किम) के महाप्रबंधक श्री शुभाशीष जय हलदर और श्री राजीव शुक्ला, न्यूज एडिटर द्वारा किया गया।
इसके उपरांत, जागरण परिवार के संस्थापकों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा जगत के सम्मानित चिकित्सकों को बधाई देते हुए माननीय राज्यपाल ने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। दैनिक जागरण द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले डॉक्टरों और संस्थाओं को सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है। पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में दैनिक जागरण का यह प्रयास अनुकरणीय बताया है जिससे समाज में सेवा की भावना को और बल मिलेगा।
माननीय राज्यपाल ने देश के बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। ‘आयुष्मान भारत योजना’ तथा ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ जैसी पहलें जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित कर रही हैं। विकसित भारत @2047 की संकल्पना के वास्तविक संवाहक हमारे चिकित्सक हैं।
इसके साथ ही राज्यपाल महोदय ने जागरण परिवार को परामर्श दिया कि वे साप्ताहिक रूप से अपने समाचार पत्र में चिकित्सा जगत से जुड़े विविध पहलुओं पर लेख प्रकाशित करें, ताकि समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और गहन समझ का विस्तार हो सके।
संबोधन के समापन पर राज्यपाल महोदय ने सम्मानित होने वाली विभूतियों की सराहना करते हुए कहा, “आज का यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सम्मान है सेवा का, समर्पण का, चिकित्सा विज्ञान का और सबसे बढ़कर यह सम्मान है मानवता का। यह उन सभी चिकित्सकों के प्रति समाज की कृतज्ञता है, जिन्होंने अपनी परवाह न करते हुए, केवल सेवा और समर्पण से समाज में अपना अतुलनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए विभिन्न विभागों के 18 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को ‘हेल्थ केयर अवार्ड’ से नवाजा गया। इसके साथ ही, समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सहयोग के लिए ‘सहयोगी सम्मान’, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों को ‘संस्था सम्मान’ और चिकित्सा जगत में जीवनपर्यंत अद्वितीय योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया।
समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की कई नामी हस्तियों, प्रबुद्ध नागरिकों और जागरण परिवार के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।