30.09.2026 : A delegation of 1982-83 batch retired officers of the Forest Service along with their families called on the Hon’ble Governor of Sikkim at Lok Bhavan today.
A delegation of 1982-83 batch retired officers of the Forest Service from Rajasthan, Telangana, Andhra Pradesh, Karnataka, Tamil Nadu and Uttarakhand along with their families called on Sikkim Governor, Shri Om Prakash Mathur at Lok Bhavan today.
They are in Sikkim on a vacation marking their 11th journey together.
During the courtesy meeting, they briefed the Governor about their tour and its objective and this visit to Sikkim. They mentioned that they served in different states, the members of the batch have remained closely connected with one another over the years and have continued to meet and travel together across the country.
Governor appreciated their reunion and mentioned that maintaining ties many years after their initial meeting was an indication of their closeness and could serve as an inspiration to others as well.
They expressed their gratitude to Governor for interacting with them and granting an audience.सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के भारतीय वन सेवा एवं विभिन्न राज्य वन सेवाओं के 1982-83 बैच के सेवानिवृत अधिकारियों ने सपरिवार शिष्टाचार भेंट की ।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में 1982-83 बैच के भारतीय वन सेवा एवं राज्य वन सेवाओं के सेवानिवृत अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने परिवारों के साथ
शिष्टाचार भेंट की।
राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तराखंड जैसे विभिन्न राज्यों के इन सेवानिवृत्त अधिकारियों की यह 11वीं यात्रा है।
बैठक के दौरान, सेवानिवृत्त अधिकारियों ने राज्यपाल महोदय को अपनी यात्रा और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह विभिन्न राज्यों में काम करने के बावजूद वे एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं।
माननीय राज्यपाल ने लगभग 40 वर्षों के बाद भी आपस में जीवंत संपर्क बनाए रखने के लिए इस बैच के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल महोदय ने इस यात्रा को अनूठा बताते हुए कहा कि एक ही बैच के अधिकारियों का इतने वर्षों बाद मिलना, अपने अनुभव साझा करना और मिलकर यात्रा पूरी करना अपने आप में एक मिसाल है, जो दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस भेंट के लिए सभी सदस्यों ने राज्यपाल महोदय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी अब तक की सभी 11 यात्राओं के दौरान, यह पहला अवसर है जब उन्हें किसी राज्य के राज्यपाल से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वे सभी अत्यंत आभारी हैं।