02.10.2026 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने समस्त सिक्किमवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल महोदय ने अपने संदेश में कहा है,
“आज का यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन और विचार हमें सत्य, अहिंसा एवं शांति के शाश्वत आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उनका स्वप्न एक ऐसे समाज का निर्माण करना था, जो न्याय, सद्भाव, करुणा और समानता के मूल्यों पर आधारित हो। इस पावन अवसर पर मैं सभी प्रदेशवासियों से आह्वान करता हूँ कि वे बापू के दिखाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की प्रगति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
यह दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को स्मरण करने का भी अवसर है। उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, देशभक्ति और दृढ़ नेतृत्व की विरासत आज भी हम सभी को राष्ट्र की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा करने तथा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर एक स्वच्छ, समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें तथा सिक्किम के सतत एवं समग्र विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों तथा शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्य और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।”
जय हिंद!