08.10.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने श्री तिलक गज़मेर को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद की शपथ दिलाई।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने श्री तिलक गज़मेर को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद की शपथ दिलाई।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज लोकभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त श्री तिलक गज़मेर को पद की शपथ दिलाई।
यह आयोजन कार्मिक विभाग (DoP) द्वारा आयोजित किया गया है।
गृह विभाग के सचिव श्री तेनजिंग टी. केलियोन द्वारा नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना पढ़े जाने के बाद राज्यपाल महोदय ने श्री तिलक गज़मेर को पद की शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्य सचिव श्री आर. तेलंग, माननीय राज्यपाल के आयुक्त-सह-सचिव श्री जितेंद्र सिंह राजे, कार्मिक विभाग की सचिव सुश्री नोरजिंग छिरिंग शेंगा, राज्य सूचना आयोग की सचिव सुश्री ज्योत्सना मैरी कार्थक सहित राज्य सूचना आयोग, गृह विभाग और कार्मिक विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के उपरांत माननीय राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त श्री तिलक गज़मेर को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
The Hon’ble Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur administered the oath of office to Shri Tilak Gajmer as State Information Commissioner in a brief function held at Conference hall of Lok Bhavan today.
The swearing-in ceremony of the State Information Commissioner was attended by the Chief Secretary Shri R. Telang, State Chief Information Commissioner, Shri Kuber Bhandari,Commissioner-cum-Secretary Lok Bhavan, Shri Jitendra Singh Raje, senior officers from Department of Personnel, Home Department and other officials from Sikkim Sikkim State Information Commission.
The Governor congratulated Shri Tilak Gajmer and extended his best wishes.