15.10.2026 : वनवासी कल्याण आश्रम के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट;
वनवासी कल्याण आश्रम के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट;
राज्यपाल महोदय ने अपने विवेकाधीन कोष से विद्यार्थियों के लिए ‘वाहन’ प्रदान किया
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में सुश्री बुद्धि माया तामांग के नेतृत्व में वनवासी कल्याण आश्रम के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने आश्रम के विद्यार्थियों के सुगम आवाजाही के लिए अपने विवेकाधीन अनुदान के तहत एक गाड़ी प्रदान की जो उनकी आवाजाही को आसान और सुरक्षित बनाने में मदद करेगी।
मुलाकात के दौरान सुश्री बुद्धि माया तामांग और कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों ने राज्यपाल महोदय को अपनी विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और जन-कल्याणकारी गतिविधियों से भी अवगत कराया।
इस दौरान प्रतिनिधियों ने माननीय राज्यपाल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
An executive member of Vanvasi Kalyan Ashram, Ranipool led by its president Smt. Budhi Maya Tamang paid a courtesy call on the Hon’ble Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur at Lok Bhawan today.
During the courtesy meeting, the Governor provided a vehicle to Vanvasi Kalyan Ashram from the Governor’s Discretionary Grant to facilitate the transportation of students. He handed over the keys of the vehicle to Smt. Budhi Maya Tamang in presence of executive members.
The executive members of ashram briefed the Governor about their various social, educational and welfare activities and expressed gratitude to the Governor for his support and for providing the vehicle.