19.10.2026 : नवनियुक्त राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ
SKM/GOV/PR/01/2026
प्रेस विज्ञप्ति
लोकभवन सिक्किम दिनांक 18/10/2026
नवनियुक्त राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ
सिक्किम के नवनियुक्त माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने आज राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण की। सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति ए. मोहम्मद मुश्ताक ने लोकभवन में आयोजित शपथ समारोह में उन्हें पद एवं विश्वसनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत, सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग ने नवनियुक्त राज्यपाल महोदय को बधाई प्रेषित करते हुए पारंपरिक ‘खादा’ पहनाकर स्वागत किया और माननीय विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्रिमंडल,राज्य के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों से परिचय कराया। इस दौरान सभी गणमान्य जनों ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।