20.10.2026 : राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने विजयादशमी ( बड़ा दशै) के पावन पर्व पर राज्य के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल महोदय ने कहा कि विजयादशमी का यह महापर्व हमें अज्ञान और अंधकार रूपी तमस से निकलकर ज्ञान और आलोक के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश देता है। यह पर्व इस शाश्वत सत्य का प्रतीक है कि अंततः अधर्मऔर बुराई पर हमेशा धर्म और सच्चाई की ही विजय होती है।
माननीय राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस उत्सव के अवसर पर हम सभी अपने भीतर की नकारात्मकता, द्वेष और दुर्भावना का शमन करें तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का संकल्प लें।
माननीय राज्यपाल ने कामना की कि यह पावन पर्व सिक्किम सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति का नया संचार करे।