Close

    06.11.2026 : माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने लोकभवन के अधिकारियों, आईटीबीपी के जवान व कर्मचारियों के साथ मनाई दीपावली

    Publish Date : November 6, 2026

    माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने लोकभवन के अधिकारियों, आईटीबीपी के जवान व कर्मचारियों के साथ मनाई दीपावली; बुरतुक हेलीपैड पर स्काईवन एयरवेज के कैप्टन, एसटीडीसी और सुरक्षा स्टाफ को बांटी मिठाइयां

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने आज दीपोत्सव के पावन अवसर पर लोकभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों व आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं और और सभी को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

    लोकभवन परिसर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल के कमिश्नर-सह-सचिव श्री जितेंद्र सिंह राजे जी सहित लोकभवन के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    इसी क्रम में, माननीय राज्यपाल आज बुरतुक हेलीपैड भी पहुँचे। वहाँ राज्यपाल महोदय ने हवाई सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहने वाले विभिन्न विभागों के प्रहरियों और तकनीकी टीमों के साथ दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं और उन्हें मिठाइयों के डिब्बे वितरित किए।
    बुरतुक हेलीपैड पर माननीय राज्यपाल ने विशेष रूप से स्काईवन एयरवेज के कैप्टन व उनके चालक दल , सिक्किम पर्यटन विकास निगम के कर्मियों, अग्निशमन विभाग के जांबाजों, विशेष शाखा के सुरक्षाकर्मियों तथा वहाँ उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मिठाई भेंट की।
    इस अवसर पर सभी ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं हैं।