15.11.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम का महापर्व छठ पर शुभकामना संदेश
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम का महापर्व छठ पर शुभकामना संदेश
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने महापर्व छठ के अवसर पर राज्यवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा, “पवित्रता, अटूट विश्वास और भगवान सूर्य की आराधना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं समस्त सिक्किम वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
यह पर्व भक्ति, शुद्धता और और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देता है।
उगते और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की हमारी यह परंपरा जीवन में समभाव, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक सौहार्द का संचार करती है।
मैं छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी व्रतियों की साधना को पूर्ण करें तथा प्रत्येक परिवार के जीवन को उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर समृद्धि के आलोक से परिपूर्ण रखें।
आप सभी को छठ महापर्व की पुनः शुभकामनाएँ!”