16.11.2026 : The Hon’ble Governor of Sikkim, Shri Dushyant Gautam and First Lady of the Smt. Laxmi Gautam visited Lok Bhavan employees’ quarters on Monday and interacted with them.
The Hon’ble Governor of Sikkim, Shri Dushyant Gautam and First Lady of the Smt. Laxmi Gautam visited Lok Bhavan employees’ quarters on Monday and interacted with them. The Hon’ble Governor was accompanied by Commissioner-cum-Secretary Lok Bhavan, Shri Jitendra Singh Raje.
During the visit, the Hon’ble Governor toured various blocks of quarter and reviewed about availability of basic facilities and other amenities. He interacted with employees and heard their grievances.
During his visit to several quarters, the Hon’ble Governor directed the officials to undertake necessary repair and renovation works and ensure regular maintenance of the quarters to improve living conditions for employees and their families.
Interacting with employees and their families, the Hon’ble Governor said that ensuring adequate facilities and amenities for Lok Bhavan employees was one of his top priorities.
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने किया लोकभवन स्थित कर्मचारी आवासों का निरीक्षण
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने आज राज्य की प्रथम महिला श्रीमती लक्ष्मी गौतम के साथ लोकभवन परिसर स्थित कर्मचारियों के आवासीय क्वार्टरों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं व रखरखाव का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान राज्यपाल के आयुक्त-सह-सचिव श्री जितेन्द्र सिंह राजे भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में माननीय राज्यपाल ने विभिन्न आवासीय ब्लॉकों का दौरा किया और कर्मचारियों तथा उनके परिजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आवासों की वर्तमान स्थिति, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
कई मकानों की स्थिति को देखते हुए माननीय राज्यपाल ने मरम्मत और आवश्यक सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए माननीय राज्यपाल ने कहा, “मुझसे जुड़े प्रत्येक कर्मचारी के लिए सुविधाओं की उचित व्यवस्था मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजभवन के सुचारू संचालन में हमारे कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, और यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है कि उन्हें और उनके परिवारों को रहने के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित तथा गरिमापूर्ण जीवन-परिवेश प्रदान करें।”