Close

    23.11.2026 : माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम से पद्मश्री से अलंकृत लोक कलाकार श्री नरेन गुरुंग ने की शिष्टाचार भेंट

    Publish Date : November 23, 2026

    माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम से पद्मश्री से अलंकृत लोक कलाकार श्री नरेन गुरुंग ने की शिष्टाचार भेंट

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम से आज लोकभवन में राज्य के सुप्रसिद्ध लोक गायक, नर्तक एवं पद्मश्री से अलंकृत श्री नरेन गुरुंग ने शिष्टाचार भेंट की।
    इस मुलाकात के दौरान श्री गुरुंग ने माननीय राज्यपाल के साथ लोक संगीत और लोक नृत्य के क्षेत्र में अपनी कला यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने सिक्किम की समृद्ध लोक परंपराओं, पारंपरिक संगीत तथा नृत्य विधाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए गए अपने दशकों के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में श्री गुरुंग के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि लोक कला किसी भी समाज की धरोहर होती है और इसे जीवित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि श्री गुरुंग जैसे वरिष्ठ एवं अनुभवी कलाकारों का यह ज्ञान और अनुभव नई पीढ़ी तक अवश्य पहुँचना चाहिए, ताकि युवा अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहें।
    माननीय राज्यपाल ने श्री गुरुंग को उनकी भावी कला साधना के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए सिक्किम की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।