23.11.2026 : माननीय राज्यपाल से सिक्किम अल्पाइन विश्वविद्यालय के कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट
माननीय राज्यपाल से सिक्किम अल्पाइन विश्वविद्यालय के कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम से आज लोकभवन में सिक्किम अल्पाइन विश्वविद्यालय, नामची के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान कुलपति ने माननीय राज्यपाल को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की साथ ही विश्वविद्यालय के विकास कार्यों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
माननीय राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान सिक्किम को उच्च शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।