25.11.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम से राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री अक्षय सचदेव ने शिष्टाचार भेंट की
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम से राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री अक्षय सचदेव ने शिष्टाचार भेंट की
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम से आज लोकभवन राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री अक्षय सचदेव ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल महोदय को राज्य की कानून-व्यवस्था, पर्यटक यातायात प्रबंधन, नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर नियंत्रण तथा अपराध नियंत्रण संबंधी नवीनतम स्थिति से अवगत कराया।
श्री सचदेव ने राज्यपाल महोदय को बताया कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।
माननीय राज्यपाल ने पुलिस विभाग को राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर नियंत्रण एवं अपराधों के खिलाफ प्रभावी कदम जारी रखने पर बल दिया।