Close

    Governor extends greetings and best wishes to all the people of the state on the auspicious occasion of Saga Dawa.

    Publish Date: June 3, 2023

    SKM/GOV/MSG/2023/241

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सागा दावा के पुनीत अवसर पर सिक्किम वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

    अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा, “यह अवसर हमें भगवान बुद्ध द्वारा सिखाये गए मूल्यों- सत्य,अहिंसा, मैत्री और करुणा को आत्मसात करने का अद्वितीय मौका प्रदान करता है।

    इस दिन को भगवान बुद्ध के जन्म ,ज्ञान अर्जन और निर्वाण प्राप्ति के रूप में मनाया जाता है| सागा दावा महायान बौद्ध धर्म अनुयायियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है और बौद्ध त्योहारों में से सबसे पवित्र माना गया है।

    मुझे पूर्ण विश्वास है कि सिक्किम वासी भगवान बुद्ध द्वारा प्रतिपादित महान पथ पर दुनिया का नेतृत्व करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

    इस अवसर पर मै राज्य वासियों की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना करता हूँ। सर्व मंगलम।