Close

    Governor has extended hearty congratulations and best wishes to all the countrymen and the entire team of the ISRO for the successful landing of Chandrayaan-3.

    Publish Date: August 23, 2023

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल महोदय श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने ‘चंद्रयान – 3’ की सफल लैंडिंग पर संपूर्ण इसरो टीम एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

    है ।

    इस शुभ अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल महोदय श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहा कि पूरे देशवासियों में ‘चंद्रयान-3’ मिशन की सफलता पर खुशी की लहर है। यह ऐतिहासिक क्षण अविस्मरणीय है।

    यह जीत सिर्फ भारत की नहीं संपूर्ण विश्व की जीत के साथ ही संपूर्ण मानव और मानवता की जीत है।

    हमारे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के दृढ़ प्रयासों,संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता ने एक बार फिर भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

    सफल ‘चंद्रयान-3’ मिशन न केवल एक तकनीकी उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि एकता और नवीनता की भावना का भी प्रतीक है जो हमारे महान राष्ट्र को परिभाषित करता है।

    इसरो टीम की मेहनत, संघर्ष और समर्पण पर पूरा विश्व नत् मस्तक है।