Close

    Governor Shri Lakshman Prasad Acharya performs yoga on the occasion of International Yoga Day.

    Publish Date: June 21, 2023

    SKM/GOV/PR/2023/252

    सिक्किम, गंगटोक के पालजर स्टेडियम में 9 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पालन किया गया जिसमें सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य  की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए माननीय राज्यपाल ने आज के दिन को पूरे भारतवर्ष के लिए बहुत ही शुभ दिन  बताया है।  माननीय राज्यपाल ने योग को  भारत की एक प्राचीन प्रथा बताते हुए कहा कि योग ने अपने कई स्वास्थ्य लाभों और समग्र दृष्टिकोण के कारण दुनिया भर में अपार लोकप्रियता हासिल की है। यह एक ऐसा मार्ग है जो मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है, सद्भाव और  शांति को बढ़ावा देता है। योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है; यह जीवन का एक तरीका है, आत्म-खोज और आत्म-साक्षात्कार का मार्ग है।

    “इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘ वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग ‘ रखी गई है,जब भारत G 20 की अध्यक्षता कर रहा है|निश्चित रूप से भारत वैश्विक समुदाय को एक साथ जोड़ने का प्रयास कर रहा है जो  विश्व एक परिवार  के सिद्धांत के साथ प्रेरित होती है| “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” के साथ देश के लिए हमारा लक्ष्य; हर आँगन योग  का नारा हर परिवार और हर व्यक्ति के लिए एक जीवन मंत्र होना चाहिए, जो स्वास्थ्य और समृद्धि की ओर उन्मुख होता है।”  माननीय राज्यपाल ने कहा |

    माननीय राज्यपाल ने योग को प्राचीन विधि  बताते हुए कहा कि योग को हमारे पूर्वजों ने अपनी जीवनशैली में समाहित किया था परंतु इसका प्रचार और प्रसार ना होने के कारण जनसाधारण आदमी के पहुंच से दूर था मगर माननीय प्रधानमंत्री महोदय की पहल से योग आज जनसाधारण  तक पहुंच पाया है और लोगों में योग करने के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। “आज भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई सरकारी और गैर सरकारी योग शिक्षण केंद्र खूले है।  योग दिवस के कारण हमारे ज्ञानी एवं अनुभवी पूर्वजों की धरोहर को एक पहचान मिली है। यह हमारे देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है।“ माननीय राज्यपाल ने कहा

    “सिक्किम की धरती और यहाँ की प्रकृति दोनों को ही योग के लिए अनुकूल  बताते हुए कहा कि यहां  की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण, स्वाभाविक रूप से शांति और प्रकृति के साथ गहरा संबंध पैदा करता है, जो योगिक यात्रा के आवश्यक तत्व हैं|”माननीय राज्यपाल ने कहा |

    इस कार्यक्रम के  दौरान सिक्किम सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग, मंत्रीगण, विधायक गण, सांसद, विभागीय प्रमुख, आयुष मिशन, अधिकारियों, कर्माचारियों, त्रि शक्ति वारियर्स, एस एस बी, आई आर बी,  आई  टी बी  पी,  सोवा रिगपा , योंग इंडियन -सिक्किम चैप्टर,विभिन्न स्कूल के बच्चों एवं जन  समुदायों की भी  सहभागिता रही।