Close

    Governor’s message on the eve of World Earth Day.

    Publish Date: March 24, 2023

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल ने सिक्किम वासियों से ‘अर्थ आवर’ मनाने  की अपील करते हुए कहा कि अर्थ आवर एक वैश्विक कार्यक्रम है जो सालाना मार्च के अंतिम शनिवार को रात 8:30 बजे से  रात 9:30 बजे तक रखा जाता है| इस  दौरान, हमारी पृथ्वी  की सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में लोग गैर-जरूरी रोशनी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर देते हैं।

    माननीय राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार  नागरिक के रूप में, हमें अपने पर्यावरण और अपने  ग्रह पर मानव गतिविधियों के प्रभाव के बारे में गहराई से  चिंतन करना चाहिए। जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, और प्रदूषण,जल की समस्या जैसी  कई चुनौतियों  हैं जिनका हम आज सामना कर रहे हैं। हमारी  आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को संरक्षित करना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है ।

    आइए हम सब एकजुट हों और अपने ग्रह की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करें और 25 मार्च को रात 8:30 बजे से  9:30 बजे तक अर्थ आवर मनाने में मेरे साथ शामिल हों और सामूहिक प्रयास द्वारा दुनिया को एक बेहतर जगह  बनाए|

    हमारे पास कोई ग्रह बी नहीं है |