Close

    Hon’ble Governor granted discretionary grant to Taktse Nunnery, Bojoghari, Gangtok, Sikkim.

    Publish Date: May 4, 2024

    SKM/GOV/PR/2024/116

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज बोजो घारी स्थित ‘ताकसे आनी गुम्पा’ को मेडिटेशन हॉल निर्माण हेतु र 4,00,000/(चार लाख) की राशि सहयोग के रूप में प्रदान की |इस दौरान आनी राङडोल लामू एवं आनी कुन्छोक छेछो की उपस्थिति रही जिन्हें उपरोक्त राशि का चेक हस्तांतरित किया गया|

    अध्यात्म एवं आस्था का केंद्र ‘ताकसे आनी मठ’ में सहायता प्रदान करते हुए माननीय राज्यपाल ने प्रसन्नता जाहिर की है | उपस्थित दोनों बौद्ध भिक्षुणियोॅ ने इस नेक कार्य के लिए संपूर्ण ‘ताकसे आनी गुम्पा’ की ओर से राज्यपाल महोदय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है|