Close

    14.04.2024 : Sikkim Governor offers tribute to Baba Saheb Ambedkar on 133rd Birth Anniversary.

    Publish Date: April 14, 2024

    SKM/GOV/PR/2024/106

    आज बाबा साहब अंबेडकर की 133 वी जयन्ती के अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सिक्किम विधानसभा परिसर में बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    इस अवसर पर सिक्किम के माननीय मुख्य मंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग सहित राज्य के उच्च अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम के आरंभ में बौद्ध मंत्रों के जप के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। इसके उपरांत माननीय राज्यपाल एवं अन्य गणमान्य जनों द्वारा खादा,माला के साथ बाबा अंबेडकर जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

    समाज कल्याण विकास विभाग की सचिव द्वारा स्वागत संबोधन के बाद ‘अखिल सिक्किम अनुसूचित जाति कल्याण संघ’ के प्रतिनिधि श्री के बी गदैली द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

    इस दौरान”भीम चेतना”नामक पुस्तक को भी विमोचित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।