Close

    Governor extends heartiest greetings and best wishes to all the people of the state on the auspicious occasion of Ram Navami.

    Publish Date: April 16, 2024

    SKM/GOV/MSG/2024/109

    रामनवमी के शुभ अवसर पर, सिक्किम के माननीय राज्यपाल, श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सिक्किम वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ‘रामनवमी’ भगवान श्री राम के जन्म दिवस के रूप में मनाए जाने वाला पर्व है |

    अपने संदेश में, राज्यपाल महोदय ने कहा कि मर्यादा पुरुसोत्तम श्रीराम का जीवन हमें सदा उच्च मूल्यों एवं नैतिकता की प्रेरणा प्रदान करता है |
    विविध समृद्ध संस्कृतियों की भूमि सिक्किम में यह पावन अवसर सभी समुदायों के मध्य भाईचारे और सद्भावना के बंधन को और अधिक मजबूत करे। भगवान श्री राम सभी सिक्किम वासियों पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें |
    रामनवमी की शुभकामनाएं !